Wednesday, June 5, 2019
Monday, May 27, 2019
Friday, May 10, 2019
Thursday, May 9, 2019
Friday, April 19, 2019
Tuesday, April 16, 2019
15 तारीक की समसामिक गतिविधियां
जागरणजोश.कॉम पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत कर रहा है.df
चुनाव आयोग: योगी आदित्यनाथ 72 घंटे और मायावती 48 घंटे तक नहीं कर सकेंगे प्रचार
चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती पर क्रमश: 72 घंटे और 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर बैन लगाया है.
आयोग ने योगी आदित्यनाथ को 'अली-बजरंगबली' और मायावती को 'मुस्लिमों से उन्हें वोट करने' वाले भाषण के लिए नोटिस भी भेजा था.
विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने 2019 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी. हाल ही में एक साल का अंतर्राष्ट्रीय निलंबन खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को इस टीम में जगह मिली है.
इस विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल 6 खिलाड़ी 2015 विश्व कप के भी सदस्य थे.
मेरठ में 'पहाड़ी बया' चिड़िया के संरक्षण हेतु बनेगा विश्व का पहला बया प्रजनन केंद्र
पहाड़ी बया (चिड़ियों की एक प्रजाति) को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश वन विभाग की ओर से हस्तिनापुर (मेरठ) में विश्व का पहला पहाड़ी बया प्रजनन केंद्र बनाया जा रहा है.
यह ज़िम्मेदारी बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस) को दी गई है. उत्तर भारत में पिछले 15 सालों में पहाड़ी बया की जनसंख्या में 84.1-95.8 फीसदी की गिरावट आई है.
तेलुगू के मशहूर कवि शिवा रेड्डी को सरस्वती सम्मान
तेलुगू के प्रख्यात कवि डॉ के शिवा रेड्डी को 28 वां सरस्वती सम्मान दिए जाने की घोषणा की गयी है. के के बिरला फाउंडेशन की ओर से 76 वर्षीय रेड्डी को उनके काव्य संग्रह ‘पक्की ओत्तिगिलिते’ को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जायेगा.
पुरस्कार राशि में 15 लाख रुपए,प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र शामिल है. गत वर्ष यह सम्मान सितांशु यशचन्द्र को मिला था. पहला सम्मान डॉ हरिवंश राय बच्चन को मिला था. लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ सुभाष सी कश्यप की अध्यक्षता वाली तेरह सदसीय चयन समिति ने इस बार पुरस्कार का निर्णय किया.
भारत के हर्षील दानी ने डच ओपन खिताब जीता
भारत के हर्षील दानी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसेन को हराकर नीदरलैंड में डच इंटरनेशनल बैडमिंटन खिताब जीता.
पूर्व जूनियर चैम्पियन दानी ने दुनिया के 149वें नंबर के खिलाड़ी को 47 मिनट में 15 . 21, 21 . 12, 21 . 13 से हराया. पिछले साल उसने घाना इंटरनेशनल जीता था और पोलिश इंटरनेशनल में उपविजेता रहे थे.
टाइगर वुड्स ने 15वां मेजर खिताब जीता
टाइगर वुड्स ने विवादों और कैरियर के लिये खतरा बनी चोट से उबरकर शानदार वापसी करते हुए बैक नाइन रैली के साथ 83वां मास्टर्स गोल्फ खिताब जीता तो उनके कैरियर का 15वां खिताब है.
पिछले 11 साल से खिताब को तरस रहे 43 बरस के अमेरिकी धुरंधर वुड्स ने 2008 यूएस ओपन के बाद पहला खिताब अपने नाम किया है. वुड्स का 2005 के बाद यह पहला और कुल पांचवां मास्टर्स खिताब है. उन्होंने 13 अंडर 275 का स्कोर करके 1.82 मिलियन यूरो पुरस्कार के तौर पर जीते. अमेरिका के ब्रूक्स कोपका, डस्टिन जानसन और सैंडर शाफेले दूसरे स्थान पर रहे.
यह भी पढ़ें: मार्च 2019 के 30 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स घटनाक्रम
http://t.me/Drishti_The_Vision
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
कथासम्राट प्रेमचंद एक प्रगतिशील और जनवादी लेखक माने जाते हैं । तत्कालीन परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने जो कुछ भी देखा, सुन...
-
साहित्य की अन्य विधाओं में से उपन्यास एक प्रमुख आधुनिक विधा है। 13वीं सदी में मुद्रणयंत्र का अविष्कार होने से गद्य के विकास में अभूतपूर...





